बुलंद टाइम्स न्यूज | छत्तीसगढ़
जिला दन्तेवाड़ा | रिपोर्टिंग : लता नाग
दन्तेवाड़ा। ग्राम पंचायत टिकनापाल में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) एवं बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के तत्वावधान में ग्रामीण समस्याओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व जिला अध्यक्ष सोमेन मड़कामी ने किया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखते हुए प्रमुख रूप से निम्न मुद्दे उठाए—
1. सड़क की समस्या: मधड़ी पंचायत से टिकनापाल गोसापारा तक पक्की सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।
2. सरपंच के जवाब से नाराजगी: सड़क निर्माण की मांग पर ग्रामीणों ने सरपंच के कथित गैर-जिम्मेदाराना जवाब पर नाराजगी जताई।
3. विधवा पेंशन: पात्र महिलाओं को समय पर पेंशन नहीं मिल रही है।
4. नल-जल योजना: पाइपलाइन बिछाने के बावजूद ग्रामीणों को योजना का पूरा लाभ नहीं मिल रहा है।
5. आवास निर्माण: कई ग्रामीणों के आवास अधूरे पड़े हैं।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सोमेन मड़कामी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं और मांगों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा। सड़क, पानी, आवास और पेंशन जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रत्येक ग्रामीण का अधिकार हैं। जरूरत पड़ने पर संगठन ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन भी करेगा।
बैठक में ग्रामीणों ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए एकजुट होकर अपनी मांगों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।







