बुलंद टाइम्स न्यूज छत्तीसगढ़
जिला दन्तेवाड़ा
लता नाग की: : खास रिपोर्ट
कीरन्दुल: : |दन्तेवाड़ा| बस्तर के सुदूरवर्ती जनजातीय क्षेत्रों के युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार के नये अवसर खुल रहे हैं| NMDC के सहयोग से संचालित ‘”छु लो आसमान’” योजना के माध्यम से 56 युवा प्रतिभाओं ने अपने सपनों को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है|
वर्ष 2011 से जिला प्रशासन के सहयोग से संचालित इस पहल का मुख्य उद्देश्य आर्थिक व समाजिक चुनौतियों से जूझ रहे जनजातीय विद्यार्थियों को उच्च एवं व्यावसायिक शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना है |
इस कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पुरे किए हैं |
इस योजना के माध्यम से युवआओ को चिकित्सा, दंत चिकित्सा , आयुर्वेद, पशु चिकित्सा विज्ञान और फार्मेसी जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ने का अवसर मिला हैं | आज इन युवाओं में से कोई विभिन्न अस्पतालों एवं स्वास्थ्य संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे है।
NMDC का मानना है की विकास का वास्तविक आधार युवाओं को शिक्षा, कौशल और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है | विषेश रुप से जनजाति क्षेत्रों के बच्चों
बेहतर शिक्षा देकर आत्मनिर्भर बनाना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है|
जनजाति समाज के विकास की दिश में सराहनीय पहल
छु लो आसमान’ कार्यक्रम केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है। बल्कि यह बस्तर की जनजाति परिवारों में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार कर रहा है। इन 56, युवाओं की सफलता आने वाली पीढ़ीयों के लिए प्रेरणा बनेगी और अन्य विद्यार्थियों को भी अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करेगी
शिक्षा में निवेश और युवाओं को अवसर
शिक्षा में निवेश और युवाओं को अवसर प्रदान करने की यह पहल बस्तर के उज्ज्वल भविष्य तथा जनजातीय समाज के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।|







