एम् .सी.बी….से बियरो चीफ तरुण पिल्ले
एमसीबी। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 800 रुपये बताई गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 22 नवंबर 2026 को थाना प्रभारी चिरमिरी वासुदेव परगनिहा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर हल्दीबाड़ी क्षेत्र में कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने हल्दीबाड़ी कालिबाड़ी के नीचे पक्की सड़क पर घेराबंदी कर संजय चौहान (40 वर्ष), निवासी हल्दीबाड़ी महुआ दफाई को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो प्लास्टिक बोतलों में रखी कुल 4 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।
पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। बाद में उसे जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी वासुदेव परगनिहा, प्रधान आरक्षक संतोष साहू, प्रधान आरक्षक अशोक मलिक और आरक्षक सुरेश तिग्गा की सराहनीय भूमिका रही। एमसीबी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।







