याद राम साहू
गुंडरदेही। ग्राम गुरेदा में 21 नवंबर 2026 को श्रीमद्भागवत कथा का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडलेश्वर सिन्हा समाज अर्जुंदा एवं गुंडरदेही विधानसभा के समाजसेवी जसवंत सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और कथा श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान जसवंत सिन्हा ने श्रीमद्भागवत कथा के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए आयोजन की सराहना की। उन्होंने आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों को सफल आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इस आयोजन की विशेष बात यह रही कि गांव की मातृशक्ति और बहनों-बेटियों ने आगे आकर पूरे कार्यक्रम की जिम्मेदारी संभाली। दिशा देवांगन, अनिता देवांगन, भोज देवांगन, चन्द्रिका देवांगन, गीतेश्वरी देवांगन, कामिन सिन्हा, नैनतारा देवांगन, गायत्री महेश्वरी देवांगन एवं रोशनी देवांगन सहित अन्य आयोजक बहनों ने सक्रिय भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से महिला सशक्तिकरण और नारी नेतृत्व की प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली।
गांव की बेटियों एवं मातृशक्ति ने जिस उत्साह और जिम्मेदारी के साथ आयोजन का नेतृत्व किया, उसकी सराहना करते हुए जसवंत सिन्हा ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का परिचय दे रही हैं। जब महिलाएं आगे बढ़कर सामाजिक जिम्मेदारियां संभालती हैं, तो समाज को नई दिशा और सकारात्मक सोच मिलती है।
उन्होंने कहा कि बेटियां जब आगे बढ़ती हैं, तो केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरा समाज गौरवान्वित होता है। नारी शक्ति का सम्मान, सहयोग और नेतृत्व ही सशक्त एवं उज्ज्वल समाज की पहचान है।
अंत में जसवंत सिन्हा ने श्रीमद्भागवत कथा आयोजन समिति, सभी आयोजक बहनों, मातृशक्ति एवं ग्राम गुरेदा के समस्त ग्रामवासियों को इस सफल आयोजन के लिए हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।







