राहुल के. बी. रिपोर्ट –
बीजापुर। खेल भावना, उत्साह और उमंग के साथ आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय बस्तर ओलम्पिक 2026 का भव्य एवं सफलतापूर्वक समापन हुआ। समापन समारोह में विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का जोश, जुनून और अनुशासन देखने लायक रहा।

बस्तर ओलम्पिक के माध्यम से जिले की खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिला। इस आयोजन ने युवाओं में खेलों के प्रति रुचि, आपसी भाईचारे और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा दिया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के साथ ही बीजापुर की खेल प्रतिभाओं ने एक बार फिर अपनी पहचान स्थापित की।







