जिला ब्यूरो चीफ गौरव सिंह, राजनांदगांव:-
राजनांदगांव: पुराने बस स्टैंड पर चलेगा बुलडोजर, 37 दुकानदारों को 24 घंटे का अल्टीमेटम कुष्ठ रोगी अस्पताल और गोल बाजार के मटन मार्केट के बाद अब नगर निगम पुराने बस स्टैंड में अतिक्रमण और जर्जर दुकानों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी में है। यहां 72 दुकानों का आधुनिक बहुमंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा।
शुक्रवार को 37 दुकानदारों को नोटिस देकर लीज अवधि खत्म होने का हवाला देते हुए 24 घंटे में दुकानें खाली करने को कहा गया है। दुकानदारों में हड़कंप है, हालांकि शनिवार शाम तक ज्यादातर दुकानें खुली रहीं।
संभावना है कि सोमवार सुबह से निगम का अमला तोड़फोड़ और बेदखली की कार्रवाई शुरू कर सकता है। पहले भी नोटिस जारी हुए थे, लेकिन विरोध के चलते कार्रवाई टल गई थी।







