हिर्री | जिला राजपूत क्षत्रिय सभा किरनापुर के तहसील अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत हिर्री के पूर्व सरपंच श्री अशोक सिंह चौहान का ह्रदय गति रुक जाने के कारण कल रात्रि में आकस्मिक निधन हो गया । ज्ञात हो कि युवा , जिन्दादिल, हंसमुख और सेवाभावी सरल स्वभाव के धनी अशोक सिंह चौहान अपने क्षेत्र में अत्यन्त लोकप्रिय व्यक्ति थे ।गरीबो और किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष रत रहते हुए इन्होनें हिर्री ग्राम पंचायत को विकास की नई दिशा दी । इनके आकस्मिक निधन पर जिला राजपूत क्षत्रिय सभा बालाघाट के जिला अध्यक्ष संजय सिंह कछवाह, उपाध्यक्ष विनोद सिंह सिसौदिया , रविन्द्र सिंह बैस, तहसील अध्यक्ष अमर सिंह ठाकुर, जिला राजपूत महिला अध्यक्ष मधु राठौर , संगठन सह सचिव नीति सिंह ठाकुर सहित अनेक पदाधिकारियों ने भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की ।



