अमर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट-
बालाघाट | कक्षा पहली से कक्षा 8 वी तक के ऐसे बच्चें जो किसी भी विद्यालय में प्रवेश नहीं ले पाए है। हालाकि शासन द्वारा इसके लिए शिक्षा विभाग को समय समय पर निर्देश जारी किए गए थे। इसके बावजूद विभिन्न कारणों से प्रवेश का प्रतिशत कम हो गया था। इस सम्बंध में कलेक्टर मृणाल मीना ने पिछले दिनों मीटिंग के पश्चात बुधवार को भी शिक्षा विभाग के अनेक कार्यो की समीक्षा करते हुए इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए निर्देशित किया है।
बैठक में शिक्षा विभाग के पोर्टल पर बच्चों के पंजीयन, प्रोफ़ाइल अपडेशन और छात्रवृत्ति की स्वीकृति, सायकल वितरण और सीएम हेल्पलाईन पर विभिन्न विकासखंडों में लंबित शिकायतों पर विशेष जोर देते हुए अपडेट जानकारी ली। बच्चों के प्रवेश नही होने के मामले में बीईओ व बीआरसी से जानकारी ली गई। परसवाड़ा बीआरसी से गैप के सम्बंध में जानकारी ली गई। लेकिन ठोस संख्या व कारण नही बता सकें। जबकि इनके द्वारा सर्वे कराया गया।
वहीं मीटिंग में मौजूद सीईओ अभिषेक सराफ ने ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कराए सर्वे में जानकारी मिली है कि अब भी करीब 2800 बच्चें किसी स्कूल में पंजीयन नही करवा पाये है। कलेक्टर मीना ने सूची डीपीसी को देते हुए कहा कि एक सप्ताह में सूची अनुसार सर्वे कर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
साथ ही अप्रवेशित बच्चो का प्रवेश कराए। अगर सूची सही पायी जाती है व बीईओ व बीआरसी की रिपोर्ट गलत पायी जाती है। ऐसी स्थिति में सम्बधित को निलंबन के आदेश प्रस्तुत करेंगे। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी एके उपाध्याय, डीपीसी सीएस मरावी, एसडीओ सर्व शिक्षा अभियान भास्कर व समस्त बीईओ बीआरसी मौजुद रहें।
सायकल वितरण के लिए दिया एक सप्ताह का समय
पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के अनुसार 13 नवम्बर की स्थिति में जिले में अभी भी 11172 की गैप है। इसी तरह सायकल वितरण के लिए 14803 बच्चें पात्र बताये गए है, जिनमें 12131 स्वीकृत होकर मात्र 2656 स्कूली छात्रों को निशुल्क सायकल वितरित की है। सायकल वितरण के सम्बंध में बीईओ व शिक्षा अधिकारी से वर्तमान स्थिति में तैयार सायकल व वितरण के सम्बंध में जानकारी में बताया गया कि 1 सप्ताह में पात्रता अनुसार सायकल वितरित करने का बीईओ व शिक्षा अधिकारी ने समय मांगा।
बीआरसी का नया पैनल तैयार किया जाएगा
बैठक में प्रगति और कार्यो की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर मीना ने जिले में बीआरसी की नियुक्ति के लिए नया पैनल तैयार करने के निर्देश डीपीसी को दिए है। ताकि अंतिम अवसर के बाद भी प्रगति नही हो सकी तो पैनल से अन्य को बीआरसी का प्रभार दिया जा सकें। वही बिरसा बीआरसी नंदकिशोर टेकाम, परसवाड़ा अरुण कुमार बिठले और बालाघाट बीआरसी महेंद्र शरणागत को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए ।



