ब्यूरो चीफ डे नारायण सिंह बघेल की रिपोर्ट :-
नारायणपुर। नारायणपुर जिले में बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती मनाई गई। जिसमें समाज के सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया एवं आज के पर्व को संपन्न किया। जिसमे सनातन धर्म के सदस्य उपस्थित थे। सर्व सर्वप्रथम महाराणा प्रताप जी की पूजा की गई उसके पश्चात सभी आमंत्रित सदस्यों को सम्मानित किया गया। उसके पश्चात बच्चो के द्वारा सांस्कृतिक प्रोग्राम में बच्चो ने मनमोहक प्रस्तुति दी। साथ ही बच्चो का मनोबल बढ़ाने के लिए 10th और 12th मे 1st डिवीजन में पास हुए राजपूत क्षत्रिय समाज के छात्र एवं छात्राओं को मेडल से सम्मानित किया गया। तत्पश्चात नगर भ्रमण के लिए महाराणा प्रताप जी की शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें समाज के सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
राजपूत क्षत्रिय समाज नारायणपुर



