ब्यूरो चीफ ब्रजेश शर्मा की रिपोर्ट :-
मुंगेली। मुंगेली जिला के पथरिया थाना अंतर्गत बेलखुरी गांव के आसपास मे गौ तस्करी होने का कल रात्रि जब बजरंग दल के टीम को सुचना मिला की बेलखुरी गांव मे गाय को एक ट्रक मे भरा जा रहा है जो कटिंग मे ले जाया जाता है। वैसे ही तुरंत बजरंग दल टीम ने पुलिस थाना पथरिया मे सुचना दिया। थाना से तुरंत आने का आश्वासन पाकर बजरंग दल के टीम जहा गौ तस्करी हो रहा था, उसी जगह मे पहुच गया गौ तस्कर। लोग सतर्क हो गए। सब गाय को गाड़ी मे भर कर तुरंत वहा से भाग गये।
जब बजरंग दल की टीम घेरा बंदी कर पकड़वाने के लिये पथरिया थाना पहुचे, तो थाना मे सन्नाटा पाये। थाना मे ताला लगा मिला और बार बार आवाज लगाने पे भी कोई पुलिस वाले नजर नही आये। पेट्रोलिंग गाड़ी भी वही खडे नजर आई।
गौ तस्करी केस मे जानकारी के बाद जब थाना बंद मिला तो आम जनता का सुरक्षा मे चुक देखने को मिला। अपने जान मान के रक्षा कर लिये जब थाना जाऐ और थाने मे सन्नाटा देख के खुद को असुरक्षित महसूस करे, तब आम जनमानस कहाँ जायेंगे व अपना समस्या कहा बताऎंगे।
जानकारी मिलने के बाद भी कोई एक्शन लेने के बजाय बेसुध होकर सो जाना ऐसे मे कई सवाल उठता है की कही ये सब प्रशासन के मिलिभगत मे तो ये कार्य तो नही चल रहा है या प्रशासन जानबुझ कर ये मामला को अनदेखा कर रहा है।



