सरगांव –सुशासन के 1वर्ष पूर्ण होने पर पशु पालन विभाग द्वारा कामाछी गौशाला ख़म्हरडीह में गौ पूजन कार्यक्रम एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया|
जिसमें आश्रम एवं विद्यापीठ के श्री श्री श्री सच्चिदानंद तीर्थ स्वामी जी के द्वारा गौ पूजन कार्य संपादित किया|
जिसके विभाग के उपसंचालक डॉ एम आर त्रिपाठी डॉ के वी मरावी विशुभाषकर रामनाथ शर्मा मोबाइल वेटनरी यूनिट के प्रभारी प्रताप एवं दुलास उपाध्याय उपस्थित रहे|
जिसके शिविर में दस पशुओं का उपचार 64 दवा वितरण 9 पशुओं ट्रेडिंग किया गया पशुओं की सेवा में हमेशा तत्पर रहने वाले
श्री ब्रजेश शर्मा जी एवं दुर्गेश वर्मा जी को विभाग के उपसंचालक त्रिपाठी जी एवं स्वामी जी के द्वारा श्री फल पुष्प से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्री विशुभास्कर जी के द्वारा किया गया।



