न्यूज़ जिला संवाददाता प्रकाश श्रीवास की रिपोर्ट
जिला कबीरधाम / कवर्धा विधायक एवं डिप्टी सीएम विजय शर्मा के प्रयासों से कवर्धा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, अब सिटी स्कैन के लिए बड़े शहरों की दौड़ नहीं । कवर्धा जिला अस्पताल में 4.5करोड़ रुपए की लागत से मरीजों को बड़ी राहत। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के प्रयासों से जिला अस्पताल कवर्धा में आधुनिक सिटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इससे कवर्धा सहित आस पास के क्षेत्र के मरीजों को गंभीर बीमारियों की जांच के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधा मिल रही है।
पहले जिस जाँच के लिए 15हज़ार रूपये तक खर्च करने पड़ते थे, वही जांच अब मात्र 15 सौ रुपए में हो रही है। अब सिटी स्कैन के लिए भिलाई या रायपुर बिलासपुर जाने की जरूरत कम होगी मरीजों के पैसे और समय दोनों की बचत होगी गंभीर बीमारियों और दुर्घटनाओं त्वरित एवं सटीक जांच की सुविधा मिलेगी।
जिले के गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत विजय शर्मा की पहल से कवर्धा में स्वास्थ सेवाओं को मिल रही मजबूती बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने से मरीजों और उनके परिजनों की परेशानियां कम होगी। कवर्धा जिला अस्पताल में यह आधुनिक सुविधा क्षेत्र की स्वास्थ व्यवस्था को सुद्रण बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कवर्धा में बेहतर स्वास्थ सुविधाओं का विस्तार, जनता को मिल रही राहत।




