तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट :-
जगदलपुर/छत्तीसगढ़ शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, द्वारा त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के आरक्षण की कार्यवाही हेतु जारी समय सारणी को संशोधित करते हुए नवीन समय सारणी जारी किया गया है।
जिसका पृथक से समय सारणी अनुसार आम सूचना जारी की जावेगी।
कलेक्टर हरिस एस द्वारा राज्य शासन से मिले निर्देश के परिपालन में जिले के त्रिस्तरीय निर्वाचन 2024-25 जिला पंचायत सदस्य,
जनपद पंचायत के अध्यक्ष-सदस्य एवं ग्राम पंचायतों के वार्डो आरक्षण की कार्यवाही 28 दिसंबर 2024 की जानी थी, जिसे स्थगित की गई है।



