सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | नारायणपुर जिले के नगरपालिका के महावीर मंदिर वार्ड क्रमांक 8 के युवा लोकप्रिय पार्षद रोशन गोलछा ने अपनी चुनावी घोषणा पत्र का वादा पूरा किया था ,वार्ड वासियों की छोटी से छोटी समस्या को दूर किया ,पर अब उनका वार्ड महिला वार्ड हो चुका है|
अब लोगों में काफी उत्सुक है कि अब वह कौन से वार्ड से चुनाव लड़ेंगे वे पूरे शहर के 15 वार्ड में मशहूर है सभी वार्डों के वार्डवासी चाहते हैं उनका पार्षद रोशन गोलछा जैसा हो उनके कार्यों की चर्चा पूरे शहर में है, वे लोगों के मन के नेता है|
लोगों का यह भी कहना है कि वे जहां से भी चुनाव लड़ेंगे पार्षद के लिए उनकी जीत निश्चित है, वह सामाजिक कार्य से लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है ,वह वार्ड के लोगों के हितों का ध्यान भी बहुत रखते हैं|
उन्होंने कन्या राशि में 11000 भी दिया जो उनके घोषणा पत्र में था,उन्होंने अपने कार्यकाल में वार्ड में प्रतीक्षालय स्वागत द्वार संतोषी माता जगदीश मंदिर हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार किया अब देखते हैं कि चयनसमिति उन्हें कहां से टिकट देती है|



