मनीष कुमार देहारी की रिपोर्ट :-
कोंडागांव | जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव उत्तरा कुमार कश्यप प्रधान के मार्गदर्शन में गायत्री साय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा जिला कोण्डागांव,
नारायणपुर के समस्त थाना में पदस्थ, समस्त लीगल एड क्लीनिक एवं प्रबंध कार्यालय में कार्यरत अधिकार मित्र,
पैरालीगल वॉलिंटियर्स का एक दिवसीय मासिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव ने समस्त अधिकार मित्रोें को बताया कि वर्ष 2025 की पहली नेशनल लोक अदालत आगामी 08 मार्च 2025 को अधिक से अधिक प्रकरणों को निपटाने हेतु लोक अदालत के संबंध में ग्राम
पंचायत स्तर पर व मेले में स्टाल लगाकर प्रचार-प्रसार करने व साथ ही अधिक से अधिक विधिक साक्षरता शिविर आयोजन कर नालसा एवं सालसा के योजनाओं का प्रचार प्रसार करने करने हेतु निर्देशित किया गया।



