रोहित यादव की रिपोर्ट :-
कवर्धा। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से दूसरी बार सांसद निर्वाचित होने के बाद सांसद संतोष पांडे सोमवार दोपहर 3:00 बजे प्रथम कवर्धा आगमन होगा। इसको लेकर बीजेपी द्वारा जोरदार स्वागत की तैयारी की गई है। सर्वप्रथम रायपुर बाईपास चौक से भाषणों द्वारा बाइक रैली के माध्यम से सांसद पांडे का स्वागत किया जाएगा, इसके बाद नगर के ठाकुर चौक में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।
इसके साथ संतोष पांडे व पार्टी के कार्यकर्ता के द्वारा जनपद रैली निकाल चुनाव में आशीर्वाद प्रदान कर विजय दिलाने के लिए दायितुल्य जनता का आभार व्यक्त किया जाएगा। नगर के मुख्य मार्ग में भ्रमण कर रैली का समापन जिला भाजपा कार्यालय में होगा। यहां संसद द्वारा पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया जाएगा।
सांसद संतोष पांडे ने कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हराकर राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार सांसद बनने का इतिहास रचा। इसको लेकर कार्यकर्ता में जबरदस्त उत्सव का माहौल है।






