अमित दूबे की रिपोर्ट :-
बिलासपुर खैरा चपोरा :- कोटा जनपद पंचायत सदस्य पद क्षेत्र क्रमांक 11 के लिए प्रत्याशी श्रीमती प्रीति रवि परिहार को को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। वे लगातार घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रही हैं और मतदाताओं से मुलाकात कर जीत का आशीर्वाद ले रही हैं। उनके सरल स्वभाव और सेवा भाव से प्रभावित होकर जनता उन पर भरोसा जता रही है।
जनसंपर्क अभियान में जनता का समर्थन
चुनावी प्रचार के दौरान प्रीति रवि को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। वे न सिर्फ महिलाओं और बुजुर्गों से बल्कि युवाओं से भी संवाद कर रही हैं। जनता के बीच उनकी ईमानदार और दृढ़ छवि उभरकर सामने आई है, जिससे लोग खुलकर उनका समर्थन कर रहे हैं।
क्षेत्र वासियों का कहना है कि प्रीति रवि परिहार का व्यवहार सरल, मिलनसार और जनता की सेवा के लिए तत्पर रहने वाला है। उन्होंने अपनी कार्य, योजना ओर विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है और जनता के हित में कई मुद्दों को उठाया है
गांव क्षेत्र में बदलाव की उम्मीद
क्षेत्र क्रमांक 11 चपोरा में गैर दलीय कई प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं जिनका सीधा मुकाबला प्रीति परिहार से है। इस बार जनता प्रीति को मौका देने के मूड में है। कई मतदाताओं का कहना है कि वे गांव में एक नई सोच और विकास की गति चाहते हैं, जो प्रीति परिहार के नेतृत्व में संभव है।
जनता को उम्मीद है कि अगर वे इस क्षेत्र क्रमांक 11 से जनपद सदस्य बनती हैं, तो वे बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देंगी। उन्होंने अपने जनसंपर्क के दौरान नगर की सफाई व्यवस्था, जल आपूर्ति, सड़क सुधार और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का वादा किया है।
जनता का भरोसा इस बार हल चलाता किसान छाप प्रीति रवि परिहार के साथ
प्रीति की रणनीति इस चुनाव में पूरी तरह से जनता के मुद्दों पर केंद्रित है। प्रीति रवि परिहार न सिर्फ प्रचार कर रही हैं बल्कि लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान का भरोसा भी दे रही हैं। उनके इस व्यवहार से जनता काफी प्रभावित है।
जनता का मानना है कि प्रीति परिहार का नेतृत्व गांव, जनपद क्षेत्र के विकास के लिए एक नई दिशा और नया विजन देगा। उनके समर्थन में महिलाएं, व्यापारी, युवा और बुजुर्ग सभी आगे आ रहे हैं।
जनपद पंचायत चुनाव में प्रीति रवि परिहार की मजबूत पकड़ और जनता का भरपूर समर्थन उन्हें जीत की ओर ले जा रहा है। क्षेत्र की उम्मीदें भी उन पर टिकी हुई हैं। अब देखना यह होगा कि मतदाता जनता की सेवा और विकास के वादों पर कितना भरोसा दिखाते हैं,



