अमित दुबे की रिपोर्ट :-
कोटा जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक़ 11 जिसमें खैरा, चपोरा , बांसाझाल, बारीडीह, सेमरा, , बीरगहनी, सीपत पारा , खूंटा पारा ग्राम पंचायत सम्मिलित हैं, यहां लोकप्रिय सामाजिक नेता हरिशंकर यादव की धर्मपत्नी दुर्गा यादव ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है ,शुरुआत से ही दुर्गा हरिशंकर यादव के पक्ष में माहौल बना हुआ था, जनता का व्यापक जन समर्थन प्राप्त था|
परंतु यह चुनाव इसलिए रोचक हो चुका था कि यहां से कई भाजपा कांग्रेस के बड़े नेता जो पूर्व में यहां से जनपद सदस्य रह चुके है वे इस बार इस क्षेत्र से चुनाव लड़ अपने जीत के दावे कर रहे थे उसके पश्चात भी हरिशंकर यादव के धर्मपत्नी दुर्गा यादव ने प्रतिष्ठापूर्ण ऐतिहासिक चुनाव में हजारों वोटो से जीत दर्ज किया है,
यह जीत हरिशंकर यादव के जमीनी जनाधार उनके कार्यकर्ताओं को मेहनत एवं रणनीति को साबित करता है, हरिशंकर यादव जो कि उनका परिवार ग्राम बारीडीह में रहते है उनका खासा जनाधार और लोगों से मेल मिलाप और सुख दुख में आने जाने वाले में रहता है आज जैसे ही जीत की खबर आम जनों तक पहुंची,
उनके जनपद क्षेत्र से हजारों लोग दुर्गा हरिशंकर यादव के निवास बाजे ढोल ताशा फूल माला लेकर बधाई देने पहुंचे, हरिशंकर यादव के घर में बधाई देने हजारों लोगों का ताता लगा रहाll बता दे की इस त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कोटा जनपद क्षेत्र क्रमांक 11 के चुनाव में दुर्गा हरिशंकर यादव को कुल 1858 मत प्राप्त हुए जबकि उनके निकट तम प्रतिद्वंदी को 958 वोट मिले इस तरह दुर्गा हरिशंकर यादव ने करीब यह चुनाव 950 वोट के अंतर से जीत लिया,।
जीत के बाद समर्थकों मे खासा उत्साह का माहौल बन गया और समर्थकों ने जीत के बाद दुर्गा हरिशंकर यादव की विजयी जुलुस रैली ढोल नगाड़े पटाखों के साथ निकाल कर उनके गृह ग्राम बारीडीह तक गए जहां परिवार वालों ने दुर्गा हरिशंकर यादव को विजयी तिलक लगा आरती उतारी,।
जीत के बाद दुर्गा हरिशंकर यादव ने अपने गांव अपने क्षेत्र की जनता का आभार जताया ओर कहा की यह जीत मेरी नहीं आपकी अपनी जीत हैं इस क्षेत्र के विकास के लिए हम निरंतर साथ काम कर सभी समस्याओ का हल करेंगे शासन की हर योजनाओं का लाभ हर तपके के लोगो को मिले इसका पूरा प्रयास करेंगे /



