सौरभ सिंह ठाकुर की रिपोर्ट :-
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से यह मामला सामने आया है जिले के इन्दागांव में पिछले 20 दिनों में 11 से ज्यादा लोगों ने खुदकुशी की कोशिश की है, इसमें 3 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि बाकी को बचा लिया गया है।
हालात ऐसे बन गए हैं कि रोजाना कोई ना कोई आत्महत्या की सोचने लगा है पुलिस और प्रशासनिक अवसर भी पहुंचे फिर यह सिलसिला नहीं थामा तो ग्रामीण अब देवी- देवता से इस बाला को दूर करने की मन्नत कर रहे हैं। प्रशासन इस घटना को नशे के आदी होने की बात कह रहे हैं। वहीं ग्रामीण गांव की बुनियादी सुविधाओं की कमी के चलते आत्महत्या करने की बात भी कर रहे हैं।
ग्रामीण इस तरह के मामले के पीछे बुनियादी सुविधाओं के अभाव को वजह बता रहे हैं। ग्रामीण का कहना है कि स्कूल, अस्पताल,बैंक के अलावा गांव मे पिछले चार पीढ़ी से खेती कर रहे जमीन का अब तक पट्टा भी नहीं मिला है, लिहाजा बेरोजगारी बढ़ रही है। इधर लगातार एक ही गांव आत्महत्या हुआ उसके प्रयास के मामले में प्रशासन को भी चिंता में डाल दिया है।



