अमित दुबे की रिपोर्ट :-
बिलासपुर| रतनपुर नेशनल हाईवे में सुभाष पेट्रोल टंकी मोड़ के पास ट्रेलर गाड़ी क्रमांक सी जी 10 बी पी 6793 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ऑटो को ठोकर मारी ठोकर इतनी जबरदस्त थी की ऑटो पलट गई|

जिसमें सात लोग सवार थे पांच लोगों को मामूली चोट और दो लोगों को गंभीर चोट है इशा यादव को पैर में गंभीर चोट आई जिसे एम्बुलेंस के माध्यम से तुरंत सिम्स से भेजा गया वहीं उसके माँ अंजू यादव को रतनपुर सामुदायिक केंद्र भेजा गया|

जहां डॉक्टर ने जांच कर दोनों हाथ टूटे और सिर पर गंभीर चोट आना बताया है प्राथमिक उपचार कर सिम्स रिफर कर दिया गया इस घटना समय बिलासपुर से आ रहे वकील दम्पत्ति ने तत्परता दिखाते हुए|
सामने से आ रही एंबुलेंस को रुकवा कर ईसा यादव को तुरंत सिम्स भिजवाया वही उसकी मां ऑटो के नीचे दबी हुई थी को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर भेजा !



