Oplus_131072
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, अंजू करंगा और हेमचंद का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन
बुलंद टाइम्स न्यूज/सुरेश सोनी
नारायणपुर। पोर्टा केबिन आवासीय विद्यालय देवगांव के विद्यार्थियों अंजू करंगा और हेमचंद ने मल्लखंब की राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई है। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
दोनों खिलाड़ियों ने नियमित अभ्यास, अनुशासन और कड़ी मेहनत के दम पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित होकर उन्होंने विद्यालय के साथ नारायणपुर जिले का भी गौरव बढ़ाया है।
खिलाड़ियों की सफलता में विद्यालय की अधीक्षक रंजीता नाग के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं, मल्लखंब कोच सोमजी पद्दा ने खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण देकर उनकी तकनीक और खेल कौशल को निखारा। कठिन अभ्यास और निरंतर मेहनत के परिणामस्वरूप दोनों खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया।
अब अंजू करंगा और हेमचंद राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। विद्यालय परिवार ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। खिलाड़ियों की यह उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनी है।




