जांजगीर चांपा :जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम बुड़ेना ( केरा शिवरीनारायण रोड ) पर स्थित कबाड़ी दुकान मे अवैध रूप से सरिया( लोहे का छड़ ) भारी मात्रा में पाया गया जिसका दुकान संचालक के पास किसी प्रकार का वैध ग्रुप से कागज नहीं मिला पूछने पर आनाकानी करने लगे दिनांक 6 नवंबर को मीडिया को जानकारी मिली कि ग्राम बुड़ेना के कबाड़ी दुकान में अवैध रूप सरिया पड़ा हुआ है|

जानकारी मिलने पर वहां पर पहुंचकर जांच की गई तो दुकान संचालक फरार होकर अपने मोबाइल भी बंद कर दिया और घर के छोटे बच्चों को बैठाकर वहां से नदारत हो गए इस प्रकार दीपावली के त्यौहार में बुड़ेना के साथ-साथ कई जगह ऐसा कारोबार चल रहा है पुलिस प्रशासन भी चुपचाप बैठे हुए नजर आ रहे हैं ऐसे में कबाड़ियों के द्वारा चोरी के माल खरीदने पर कभी नहीं हिचकीचाते उनके हौसला बुलंद हो जाते हैं





