अमित दुबे की रिपोर्ट ;-
रतनपुर | धार्मिक नगरी रतनपुर में हाल ही में हुए 29 कछुओं की मौत के मामले ने पूरे नगर को झकझोर कर रख दिया है। वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के लिए प्रतीक माने जाने वाले कछुओं की एक साथ हुई मौत से नगरवासी स्तब्ध हैं।
इस गम्भीर प्रकरण को लेकर नगर में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय संगठन रतनपुर न्याय मंच ने इस मामले में दोषियों पर कठोर कार्यवाही की माँग करते हुए एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया है। बैठक का उद्देश्य इस घटना की पारदर्शी जांच की माँग करना, प्रशासन पर दबाव बनाना और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु सुझाव देना है।
बैठक विवरण:
दिनांक: 11 अप्रैल 2025
समय: शाम 5 बजे
स्थान: गज किला, रतनपुर
रतनपुर न्याय मंच ने नगर के सभी जागरूक नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पर्यावरण प्रेमियों से अपील की है कि वे इस बैठक में भाग लेकर अपनी उपस्थिति और समर्थन दर्ज कराएं।



