अमित दुबे की रिपोर्ट:-
बिलासपुर |रतनपुर 25 मार्च को रतनपुर महामाया कुंड में मिले थे मृत कछुओं की घटना से नगर पहले ही स्तब्ध और आक्रोषित था वो आज गजकिला रतनपुर मैं बुलाई गई नागरिक बैठक में उभर कर आई
आज शाम 5:00 बजे गज किला रतनपुर में रतनपुर नया मंच के तत्वाधान में बैठक बुलाई गई जिसमें नगर के हर वर्ग के लोगो ने बढ़ कर हिस्सा लिया कछुआ प्रकरण के दोषियों पर कठोर कार्यवाही की मांग और महामाया ट्रस्ट के मंदिर कुंड में सफाई के नाम पर कछुआ के शिकार के विरुद्ध में दिनांक 13 अप्रैल 2025 दिन रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से नगर बंद का आवाहन किया गया
पूरे प्रदेश में चर्चित कछुआ प्रकरण के विरुद्ध नगर लामबद्ध हो गया है
किशन तम्बोली जी
महामाया परिसर में चल रही धाधलिया एवं भर्राशाही के विषय में प्रखरता से अपनी बात रखा और ट्रस्ट के कारगुजारियों की कलाई खोल कर रख दी
नगर पालिका अध्यक्ष लव कुश कश्यप
इस बैठक का नेतृत्व करते हुए कहा कि कछुआ प्रकरण के दोषियों को नहीं छोड़ा जाएगा उन्हें जेल जाना पड़ेगा अब यह नगर ट्रस्ट के मनमानीयों को बर्दाश्त नहीं करेगा उन्होंने ट्रस्ट मेँ चल रहे परिवार वाद और नगर हित की उपेक्षा को देखते हुए ट्रस्ट के खिलाफ संगठित प्रयास करने पर जोर दिया
उच्च कार्यपालन अधिकारी ( CMO) नगर पंचायत रतनपुर में माँ महामाया कुंड मैं हुए कछुओं की मौत के आरोपियों के विरुद्ध प्रारंभिक नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई
रमेश शर्मा( अन्ना)
महामाया ट्रस्ट में व्यापारी बनकर बैठे बिलासपुर के ट्रस्ट्रियों को खंडोबा मंदिर के आगे प्रवेश वर्जित कर देना चाहिए साथ ही साथ पीढ़ीवादी परंपरा को भंग कर देना चाहिए
निरंजन सिंह
ऐसे ट्रस्ट के भ्रस्ट पदाधिकारियों जो माता रानी के धन का इस्तमाल अपनी निजी कमाई में करते हो में लगा कर मोटी कमाई करते हो को ट्रस्ट से बाहर निकाल दिया जाये
इस बैठक में पर्यावरण विद् गणमानिया नागरिक गण बड़े बुजुर्ग युवा वर्ग और बड़ी सख्या में नगर की महिलाएं उपस्थित रहे



