कोटा :- कोटा थाना की अंतर्गत ग्राम पटैता के पास तेज रफ्तार बस जो की सेंट जेवियर्स स्कूल का बस बताया जा रहा है बहुत ही तेज गति से गाड़ी चलाते हुए मोटरसाइकिल को मारी टक्कर जिससे मौके पर ही मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत ग्रामीणों से पूछताछ करने पर पता चला कि जो मोटर सायकल व्यक्ति है उसका नाम दुर्गा प्रसाद मरावी ग्राम दवनपुर का रहने वाला है|
जोकि मोटरसाइकिल का गाड़ी क्रमांक cg 10ay 9044 हैं जो कि वह गोबरिपाट से निकला था और पटैताके पास उसका मोटरसाइकिल को सेंटजेवियर्स की स्कूल बस जो की तेज रफ्तार से चल रही थी और सामने से ठोकर मार कर आगे बढ़ गई|
जिसे मौके पर ही दुर्गा प्रसाद की मौत हो गई प्रत्यक्ष दर्शी का कहना है कि बस जो है सामने से ठोकर मार गया चला गया । जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दिए हैं और बस चालक के विरुद्ध धारा 106(1)bns के तहत अपराध पंजीबद्ध किए गए हैं। जो की कोटा पुलिस मामले की विवेचना कर रही है



