ईश्वर सिंह प्रधान की रिपोर्ट —
रतनपुर | रतनपुर में 29 कछुआ की मौत के कारण प्रशासन व वन विभाग की कार्यवाही बहुत ही सुस्त पड़ी हुई है जिससे कि रतनपुर की जनता में बहुत ही आक्रोश और अभी भी मेन मुजरिम पकड़ से बाहर गरीब मछुआरे जेल में जिससे रतनपुर की जनता बहुत ही आक्रोश के साथ रविवार 13 अप्रैल को नगर बंद का ऐलान किया गया।
निरह कछुआ की मौत के गुनहगार को सजा दिलाने के लिए गज किला रतनपुर में रतनपुर की सभी जनता के द्वारा मीटिंग रखी गई इसमें सर्वसम्मति से कहा गया कि रविवार दिन 13 अप्रैल को पूरे नगर बंद करने का फैसला लिया गया। जिससे वन विभाग एवं प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई हो सके और जो भी गुनहगार है उसे ढूंढ कर उन पर कार्रवाई करें वन विभाग एवं प्रशासन की कार्यवाही बहुत ही धीमा इसी वजह से रतनपुर की जनता अब मैदान पर पूरी तरीके से कमर कर चुकी है और उन अपराधियों को सजा दिलाने के लिए पूरे नगर में जन आक्रोश का माहौल हो चुका है ।
गज किला में जो मीटिंग रखी गई थी इसमें रतनपुर की जनता ने पूरी सहयोग के साथ बहुत सारे लोग वहां उपस्थित रहे दिन में मुख्य रूप से हमारे माननीय अध्यक्ष महोदय श्री लव कुश कश्यप जी ,निरंजन सिंह, रमेश शर्मा(अन्ना महाराज) ,किशन तंबोली ,कन्हैया यादव, राजकुमार शर्मा, , कौशिक गुरुजी, निषाद सर, ज्ञानधारा शास्त्री ,ललित अग्रवाल दामोदर सिंह, घनश्याम Ratre , संतोष सोनी, एवं अन्य वरिष्ठ जन वहां उपस्थित थे जिन्होंने सभा को संबोधित कर पूरे नगर बंद का ऐलान किया साथ ही हमारे अध्यक्ष महोदय ने रतनपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराया । और दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाने का ऐलान किया हमारे नगर पालिका अध्यक्ष लव कुश कश्यप जी ने गुनहगारों को जल्द से जल्द पकड़वाने एवं प्रशासन से मांग किया जो भी गुनहगार है उन्हें जल्द जल्द सजा हो ।
13 अप्रैल दिन रविवार को नगर बंद बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से कराया जाएगा एवं सभी व्यापारियों के सहयोग से नगर बंद को सुचारू रूप से एक बहुत ही अच्छे माहौल में शांति ढंग तरीके से नगर बंद में सभी दुकानदारों का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है साथ ही सभी दुकानदारों का भी कहना है कि जो भी गुनहगार है उन तक जल्द जल्द पहुंच जाए इसलिए जितने भी व्यापारी एवं दुकानदार है पूरे नगर बंद में सहयोग देने के लिए राजी हो चुके हैं



