अमित दुबे की रिपोर्ट :-
रतनपुर :- बिलासपुर ज़िला अंतर्गत कोटा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत नवागांव मोहदा में पूर्व सरपंच ओर सचिव के द्वारा रनिग वाटर सिस्टम लगाने के नाम पर बड़ा फर्जी वाड़ा करने का मामला सामने आया है पूर्व सरपंच औऱ सचिव ने मिलकर फर्जी बिल लगाकर 2 लाख 95 हजार रुपये आहरित कर लिया गया है ।
आपको बता दे कि जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों, गौठानों, आश्रम-छात्रावास और स्कूल भवनों में ओवरहेड टैंक स्थापित कर पाइप लाइन का विस्तार किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत पाइप लाइन का विस्तार कर शौचालय, रसोई घर एवं वाश बेसिन तक टेप नल से पानी सप्लाई की व्यवस्था करने के लिये निर्देषित किया गया था ।
साथ ही इस कार्य के लिए संबंधित ग्राम पंचायत एजेंसी होगी उच्च अधिकारियों ने आदेश में सरकार के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की बात कही थी । कार्य पूर्ण होने पर लोक निर्माण विभाग और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के संयुक्त निरीक्षण उपरांत पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करने की बात कही गयी थी |
कार्य समय पर पूरा कराने के लिए इसकी सतत मानिटरिंग औऱ कार्य पूर्ण कराने की जिम्मेदारी संबंधित जनपद पंचायत के सीईओ की है। इसके बावजूद नवागांव मोहदा में बिना कार्य कराए ही पूर्व सरपंच औऱ सचिव ने फर्जी बिल लगाकर लाखो रुपये का बन्दरबाँट कर लिया है ।इसकी शिकायत जिला कलेक्टर से की गयी है ।
महावीर ट्रेडर्स पर नही मिलता समान फिर भी बिल
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार महावीर ट्रेडर्स में नल जल का कोई भी समान नही मिलता फिर भी वहा से फर्जी बिल बनवाया गया है जिसे पंचायत में जमा कर रुपये आहरित की गई है ।



