अमित दुबे की रिपोर्ट ;-
रतनपुर महिला बाल विकास जन समुदाय को स्वास्थ्य पोषण के प्रति जागरुक करने व पोषण के लिए किस तरह का बदलाव जरुरी है इसे लेकर सुपोषण चौपाल का आयोजन किया जाता है। यह जन जागरुकता पोषण के प्रति जागरुक करने व पोषण के लिए किस तरह का बदलाव जरुरी है इसे लेकर सुपोषण चौपाल का आयोजन कियाजाता है। यह जनजागरुकता कार्यक्रम महीने के पहला और तीसरे गुरुवार होता है
परियोजना अधिकारी सुरुचि श्याम राज ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र में चौपाल का आयोजन कर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को कुपोषण के बारे में जानकारी देने है।
नागेश्वरी ठाकुर सेक्टर पर्यवेक्षक
ने बताया की किस तरह गर्भावस्था से लेकर बच्चे की डिलवरी के बाद एक हजार दिनों तक पोषक तत्वों से भरपूर खान-पान महिलाओं को दिया जाना चाहिये
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रुखमणी धीवर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
महिलाओं की देखभाल संबंधित और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए उन्हें कैसा आहार दिया जाए इसके बारे में जानकारी दी जा रही है। प्रत्येक दिन अलग गतिविधि का आयोजन कर लोगों को जागरुक किया जा रहा है।
रतनपुर, आंगनवाड़ी केंद्र 02 में आज दिनांक 15/05/2025 दिन गुरुवार को सुपोषण चौपाल का आयोजन कर लोगों को जानकारी दी जा रही है। परियोजना क्षेत्र कोटा अंतर्गत रतनपुर के सेक्टर पर्यवेक्षक नागेश्वरी ठाकुर ने बताया कि कुपोषण प्रबंधन के बारे में अभिभावकों को जानकारी दी जा रही है, जिससे कुपोषित बच्चों में जल्द ही सुधार हो सके। इसी कड़ी में आज रतनपुर वार्ड क्रमांक 02 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सुपोषण चौपाल लगाकर गोद भराई व अन्नप्राशन की गतिविधि की गई।
अन्नप्राशन के पहले 6 माह के बच्चों के लिए आहार संबंधित जानकारी भी उपस्थित अभिभावकों को दी गई। गोद भराई के बाद गर्भवती महिला के परिवारवालों को गर्भावस्था और बच्चे के जन्म के बाद मां और बच्चे से संबंधित जरुरी बातों को साझा किया गया।
इस मौके पर रतनपुर वार्ड क्रमांक 02 के पार्षद इंदु यादव, शशि सिँह ( समूह अध्यक्ष) रुखमणी धीवर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वार्ड नंबर 2,संतोषी साहू आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वार्ड नंबर 1, दीरून निशा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वार्ड नंबर 5, शैलबाला सहायिका, सुशीला धीवर, गर्भवती मां अंजू यादव, गर्भवती मां तान्या सारथी,शिशुवती मां उर्वशी सारथी, शिशुवती मां पार्वती, रूहिका धीवर, रोशनी बेलदार, कौशल्या गोड,सरस्वती धीवर,चेतन यादव, संतोषी, संतोषी निर्मलकर,सुमित्रा गोंड, चंद्रकला, सीमा यादव,कमला, विमला,संतोषीधीवर, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



