हेमू साय की रिपोर्ट:-
सुकमा जिले के चिंगावरम में नक्सलियों ने यात्री बस को बम से उड़ाते हुए 15 निर्दोष ग्रामीण यात्रियों और 16 पुलिस बल के जवानों की हत्या की थी।
इस घटना से छत्तीसगढ़ राज्य के सभी नागरिकों को गहरा आघात पहुंचा था,जो आज भी छत्तीसगढ़ की जनता को याद है कि कैसे नक्सलवादियों ने मासूम बच्चों सहित आदिवासी ग्रामीणों व पुलिस जवानों की निर्मम हत्या कर दी थी।
चिंगावरम में उन सभी शहीदों को याद करते हुए आज शहीद स्मारक (सिरहासार चौक जगदलपुर) में श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।



