हेमू साय की रिपोर्ट:-
जगदलपुर। आज नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत जगदलपुर शहर के प्रवीर वार्ड क्रमांक–01 में वार्ड पार्षद व शहर जिला कांग्रेस कमेटी प्रभारी महामंत्री जाहिद हुसैन व महापौर संजय पांडे के द्वारा लक्ष्मीनारायण मंदिर द्वार पर पुलिया के निर्माण कार्य का पार्षद निधि से भूमिपूजन किया गया.
इस भूमिपूजन में मुख्य रूप से निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन,लोक निर्माण के सभापति निर्मल पानीग्राही,स्वच्छता सभापति लक्ष्मण झा,निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा सहित वार्डवासी उपस्थित रहे.
प्रवीर वार्ड पार्षद जाहिद हुसैन ने कहा वार्ड की प्रत्येक समस्याओं का निराकरण करना व मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना मेरी पहली प्राथमिकता है..वार्ड को स्वच्छ व सुंदर बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। आगे भी वार्ड के विकास को लेकर हमेशा कृतसंकल्प रहूंगा.



