कांकेर-छत्तीसगढ़ शिक्षक साझा मंच के द्वारा कहा गया कि कांकेर जिला में 2 जून को अतिशेष शिक्षकों काउंसलिंग आदेश जारी कर दिया गया है लेकिन इसमें अब तक अतिशेष शिक्षकों की सूची जारी नहीं की गई है,न ही रिक्त पदों की सूची उपलब्ध कराई गई है।जिससे शिक्षकों में गहरा आक्रोश है।सारे अतिशेष शिक्षकों को एक ही दिन बुला दिया गया हैशासन द्वारा दिये गए निर्देश के अनुसार संकुल समन्वयक,संघ पदाधिकारियों की सूची भी नहीं मांगी गई है।
वर्तमान सूची सही है कि गलत यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है,न ही शिक्षको को दावा आपत्ति का अवसर दिया गया है,जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय कांकेर द्वारा दो आदेश जारी किए गए हैं।एक आदेश में शिक्षकों को अतिशेष काउंसलिंग हेतु नरहरदेव उत्कृष्ट विद्यालय में काउंसलिंग हेतु बुलाया गया है वहीं दूसरी ओर काउंसलिंग हेतु कर्मचारियों की ड्यूटी जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गई है जिससे शिक्षकों कर्मचारियों में भ्रम की स्थिति है।
शिक्षक साझा मंच के पदाधिकारियों वज़ीद खान,हेमेंद्र साहसी,स्वदेश शुक्ला,संतोष जायसवाल,नंदकुमार अटभैया,उत्तम सिन्हा,नितेश उपाध्याय प्रकाश कांगे ने राज्य स्तर पर इस काउंसलिंग प्रक्रिया का पूर्णता विरोध करते हुए मांग की है कि 2008 के सेटअप के अनुसार ही स्वीकृत पदों के आधार पर काउंसलिंग किया जाए अन्यथा काउंसलिंग का पूर्णतः बहिष्कार किया जाएगा।इस सम्बन्ध में कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम को ज्ञापन दिया गया।विधायक कांकेर ने कहा की सेटअप अनुसार ही शिक्षक रहेंगे तथा उन्होंने कलेक्टर कांकेर व जिला शिक्षा अधिकारी कांकेर से तत्काल फ़ोन पर चर्चा कर काउंसलिंग स्थगित करने के निर्देश दिए।साझा मंच ने विधायक कांकेर का आभार व्यक्त किया है।
शिक्षक साझा मंच के प्रांतीय आवहान पर 1 जून से जिला मुख्यालय में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया गया।छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा501 शाला का समायोजन कांकेर जिले में किया गया है जिसमें 5शाला बंद किये गए हैँ।
विधायक महोदय से मिलने वाले पदाधिकारियों में प्रदेश सह संचालक हेमेंद्र साहसी,गिरीश सिंह,वाजिद खान,जिला संचालक स्वदेश शुक्ला,उत्तम सिन्हा,नितेश उपाध्याय,नंद कुमार अटभैया,लक्ष्मीकांत साहू,सतीश साहू,सत्यनारायण नायक,अमित राठौर,कमलेश साहू,संतोष वट्टी,जागेश कुमार देवांगन,रोमन जैन,कामता प्रसाद रामटेके,प्रदीप टांडिया,पंचम नेताम हलालू नेताम,होशंग श्रीवास्तव,अमित वासनिक सहित अनेक शिक्षक उपस्थित थे।



