रतनपुर | धार्मिक व पौराणिक नगरी जिसे तालाबों की नगरी भी कहा जाता है,में एक नया अध्याय जुड़ चुका है यहाँ तालाब को कब्जा कर घर बनाना आम बात हो चुकी है लगभग सभी तालाबो के पार में घर बन चुका है लेकिन अब तो लोग तालाब के पार में कब्जा कर पोल्ट्री फार्म बनाकर किराए में देने लगे है ।
यह मामला कही और नही वार्ड नम्बर 3 के दुलहरि तालाब का हैं जिसके पार में 150 मीटर लम्बी आलीशान पोल्ट्री फार्म का निर्माण कर उसे किराए में दे दिया गया है प्रसासन को इसकी भनक तक नही है जिसकी शिकायत पार्षद औऱ मोहहल्ले वासियों ने मिलकर नगर पालिका में करने के पश्चात भी अबतक कारवाई नही होने से वार्ड वासियों के बीच पनप रहा है आक्रोश बहुत जल्द ही इनके द्वारा जनदर्शन में शिकायत करने की तैयारी की जा रही है।
धार्मिक व पौराणिक नगरी रतनपुर
इन दिनों नया मामला सामने आया है जो शुर्खियो पर है जिस पर सबकी नजर है और वह मामला दुलहरि तालाब के पार में अवैध रूप से पोल्ट्री फार्म बनाकर लाखो रुपये सालाना आय अर्जित करने का है ।
यह मामला सामने तब आया जब वार्ड के पार्षद और मोहल्ले वासियों ने लिखित शिकायत नगरपालिका में की ।शिकायत के बाद नगर पंचायत प्रसाशन नेअब तक इस मामले पर किसी प्रकार का कोई भी कारवाई नही किया है
ऐसे मे वार्ड वासी बहोत आक्रोषित है और जल्द ही जनदर्शन में शिकायत इसकी करने की बात कह रहे है ।
आखिर कार्रवाई क्यो नही
नगरपालिका रतनपुर वार्ड नम्बर 3 के वार्ड वासियों का कहना है एक माह बीतने को है लेकिन शिकायत का पर अब तक अवैध पोल्ट्री फार्म पर कार्रवाई क्यो नही की जा रही है क्यो पिछली परिषद का रवैये को अपना रही है आखिर माजरा क्या है
जनदर्शन में होगी शिकायत
सभी वार्ड वासियों के शिकायत पर पालिका व तहसील गम्भीर नजर नही आ रही इस वजह से बहुत जल्द वार्ड वासियों के साथ मिलकर जनदर्शन में शिकायत की जाएगी ।
लेनदेन का आरोप लग रहा
लगातर शिकायत के बाद भी न.पा. के द्वारा कोई कार्यवाही नही करने से नगरवासियों अब पिछली परिषद की तरह नयी परिषद पर लेनदेन का आरोप लगा रहे है जिस वजह से अवैध पोल्ट्री फार्म पर कार्रवाई नही की जा रही है ।



