हेमू साय की रिपोर्ट:-
जगदलपुर। नगर निगम जगदलपुर में मदर टेरेसा वार्ड के कांग्रेस पार्षद शुभम यदु ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया,कि विगत 10 से 15 दिनों से मदर टेरेसा वार्ड क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हुई हैं, जिससे आमजन को रात्रिकालीन आवागमन में बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
जबकि इस समस्या के निराकरण हेतु निगम कर्मचारी तथा आयुक्त महोदय को भी अवगत कराया जा चुका है, परंतु विद्युत सामग्री उपलब्ध नहीं होना बताकर कार्य नहीं किया जा रहा है कई बार मौखिक शिकायत की गई है इसके अतिरिक्त नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी जी के नेतृत्व में भी सारे पार्षदों के द्वारा आयुक्त महोदय को ज्ञापन दिया जा चुका है, जिस पर आयुक्त महोदय द्वारा जल्द से जल्द समस्याओं को समाप्त करने का आश्वासन तो दिया गया है, परंतु अभी तक आवश्यक विद्युत सामग्री की आपूर्ति नहीं हो सकी है और कार्य आज पर्यंत तक अपूर्ण ही है..!
पार्षद यदु ने कहा रात के समय अंधकार के कारण दुर्घटना और आपराधिक घटनाओं की आशंका के कारण वार्डवासियों में भी इसको लेकर आक्रोश व्याप्त है, अतःवार्ड पार्षद होने के नाते निगम के विद्युत विभाग एवं आयुक्त महोदय से पुनः निवेदन व अपेक्षा करता हूँ कि वार्ड की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र समाधान करवाएं ताकि रात्रि काल में वार्ड वासियों को हो रहे परेशानियों से राहत मिल सके।



