याद राम साहू की रिपोर्ट :-
जगदलपुर | जगदलपुर में आयोजित वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में नगर पंचायत अर्जुन्दा की खिलाड़ियों ने जीता चैंपियनशिप का खिताब माननीय विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद जी ने दिया बधाई एवं शुभकामनाएं
विधायक ने कहा यह अर्जुंदा के लिए बहुत ही गर्व की बात है युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है और इससे हमें सीखने की जरूरत है। बालिकाओं को बधाई देता हूं और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं। मैं हमेशा ऐसे खिलाड़ियों के साथ खड़ा हूं जो अपने जज्बे और ईमानदारी से देश और राज्य का नाम रोशन करते हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय ग्रीष्म कालीन ओपन भारोत्तोलन प्रतियोगिता दिनांक 7 एवं 8 जून 2025 को जगदलपुर के टाउन हॉल में आयोजित हुई जिसमें सब जूनियर , जूनियर और सीनियर वर्ग में बालक/ बालिका एवं महिला/पुरुष 12 जिलों के कुल 210 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें बालोद जिले के नगर पंचायत अर्जुन्दा के 11 बालिका 2 बालक कुल 13 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें 5 खिलाड़ी स्वर्ण पदक 6 रजत पदक 1 कांस्य पदक प्राप्त कर बालिकाओं की टीम सब जूनियर वर्ग में चैंपियन बनी और जूनियर वर्ग में उपविजेता रही ।
और सब जूनियर के 40 किलोग्राम भार वर्ग में इंद्राणी साहू को बेस्ट लिफ्टर का पुरस्कार प्राप्त हुआ इन सभी बच्चों ने बालोद जिले का नाम रोशन किया है।यह बालिकाएं राष्ट्रीय स्तर पर जाकर पदक दिलाकर जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन कर चुकी है।




