हेमू साय की रिपोर्ट:-
जगदलपुर।ग्राम गारावंड कला स्थित कान्य कुब्ज वैश्य गुप्ता समाज भवन हेतु जमीन का हुआ भूमि पूजन किरण देव सिंह प्रदेश अध्यक्ष वह जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं महेश कश्यप सांसद बस्तर व खेम सिंह देवांगन नगर पालिका निगम जगदलपुर अध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि आनंद मोहन मिश्र के हाथों भूमि पूजन की गई।
जिसमें किरण देव सिंह ने समाज के भवन निर्माण के लिए ₹5 लाख रुपए विधायक निधि से देने की बात कही वही बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा गुप्ता समाज संगठित समाज है पवन निर्माण होने के बाद इसमें ग्रामीणों को भी लाभ मिल पाएगा
समाज बस्तर के जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा रखते है समाज के पदाधिकारी से पूर्व में भी मेरी बात हुई है और मैंने जो वादा किया उसे पूरा करूंगा। मैं भी सांसद निधि से कुछ अनुदान करूंगा कहकर अपनी वाणी को विराम दी|
वही समाज के अध्यक्ष रामसुख गुप्ता, उपाध्यक्ष तारा गुप्ता, कोषाध्यक्ष बरसाती गुप्ता, सचिव फूलचंद गुप्ता,सहसचिव दशरथ गुप्ता, सचिव स्वतंत्र प्रभार हनुमान गुप्ता, सलाहकार ननकू गुप्ता, मुन्ना गुप्ता सुरेश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, राजनारायण गुप्ता, नथ्थु गुप्ता, भोला गुप्ता, महिलाओं सहित भारी संख्या में समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।



