हेमू साय की रिपोर्ट:-
जगदलपुर | सीमावर्ती उडीसा राज्य से होने वाले अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक महोदय शलभ कुमार सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय माहेश्वर नाग के दिशा निर्देशन नगर पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीमाल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक सतोष सिंह के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित किया गया जिसमें थाना नगरनार पुलिस टीम के द्वारा गांजा तस्करो के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।
कि दिनाक 12.06.2025 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम धनपुंजी फारेस्ट नाका एन०एच० 63 के पास एक व्यक्ति अपने अधिपत्य के दो पिट्ठू बैग में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर रायपुर की ओर जाने वाले बस का इंतजार करते खड़ा है कि सूचना पर हमराह स्टाप पुलिस टीम के द्वारा ग्राम धनपुजी फारेस्ट नाका एन०एच० 63 के पास पहुंच कर देखे एक व्यक्ति रोड किनारे खड़ा मिला जो पुलिस को देखकर भागने लगा गया|
जिसे घेराबंदी कर पकडे नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम देवा प्रसाद सिंग पिता बोधन सिग उम्रन 57 साल जाति मार साकिन ग्राम जतोरा तह० पाल थाना बलरामपुर जिला बलरामपुर रामानुजगज छ०ग० का रहने वाला बताये आरोपी के अधिपत्य के दोनों बैग का तलाशी लेने पर कुल 02 पैकेट सेलोटेप से लिपटा हुआ|
कुल बजन 10.550 किग्रा कुल किमती 105,550 / रूपया एक नग मोबाईल एवं नगदी रकम 1200/ रूपये को बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया एवं न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने रवाना किया गया।
महत्वपुर्ण भुमिका अदा करने वाले अधिकारी का नाम निरीक्षक सतोष सिंह स.उ.नि. सतीस तिवारी प्रआर अहिलेश नाग, रमेश पासवान ,विनोद यादव ,विकाश सिंह आरक्षक चंद्रकुमार कंवर डीएसएफ आर० जोगेश्वर कश्यप का विशेष योगदान रहा है।



