अमित दुबे की रिपोर्ट :-
प्रार्थी कृष्ण कुमार अग्रवाल निवासी रतनपुर थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी का ग्राम घॉसीपुर में फ्लाई एस ब्रिक्स का फैक्ट्री है,जो दिनाँक 16/06/2025 को फैक्ट्री बंद होने से प्रार्थी अपने घर आ गया था।
कि दिनांक 17/06/2025 को रात्रि लगभग 01:00 बजे फैक्ट्री के पास में रहने वाले गौतम राजपूत द्वारा प्रार्थी को सूचना दिया कि फैक्ट्री में लगे टुल्लू पम्प को फैक्ट्री में काम करने वाले प्रमोद कोराम चोरी कर ले गया है।
कि प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया और आरोपी के कब्जे चोरी गई टुल्लू पम्प जिसकी कीमती 5000 रूपये है को बरामद कर आरोपी प्रमोद कोराम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी 1.प्रमोद कोराम पिता कुंवर सिंह कोराम उम्र 28 वर्ष साकिन कैमाडीह थाना सीपत जिला बिलासपुर (छ.ग.)उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, प्र.आर. खुटे आर.राजेन्द्र साहू,कीर्ति पैकरा का विशेष योगदान रहा|



