अमित दुबे की रिपोर्ट :-
रतनपुर | रतनपुर कांग्रेस के जिला महामंत्री वादिर खान द्वारा यह खुलासा किया गया की नगर पंचायत रतनपुर में पूर्व अध्यक्ष घनश्याम रात्रे द्वारा भारी मात्र में पुराने और कबाड़ वाहनों की खरीदी की गई है
वादिर खान नें आरोप लगते हुए कहाँ कि ठीक चुनाव के पहले आनन फानन में पुराने वाहन जिन पर रंग रोगन किया हुआ था, नये वाहनों के दम पर ख़रीदा गया वो गाड़ियां आज कबाड़ बन चुकी है ,शासन के राशि का दुरूपयोग और बंदरबाँट का सीधा मामला है साथ ही विभागीय जाँच की माँग की
नगर पंचायत रतनपुर के पूर्व अध्यक्ष घनश्याम रात्रे द्वारा सरकार के साथ धोखाधड़ी करते हुए कई प्रकार की गाड़ियां जैसे नालिया सफाई करने के लिए मशीन,
जेसीबी, ट्रक, जेसीबी, छोटे-छोटे मशीनरी वाहन खरीदे व कचरा वाहन बैटरी वाली महिलाओं के खरीदी की गई जो उपयोग में आने से पहले ही महज 6 -7 महीनो में आज कबाड़ में परिवर्तित हो चुकी है|
- वाहनों कि खरीदी में घोर भ्रष्टाचार और लापरवाही बरती गई है, शासन कि राशि का सुनियोजित ढंग से निजी लाभ के लिए दुरपयोग किया गया है
- पूरे नगर पंचायत प्रांगण में बिखरे उक्त वाहनों का कबाड़ पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कि करस्तानी कि गवाही दें रहें है
- वादिर खान नें पूरे प्रकरण की प्रशासन से गंभीरता और निष्पक्ष जाँच कि माँग की है
धोखे में रखा जनता को
पूरे नगर में स्ट्रीट लाइट का घोटाला किसी से छुपा नहीं है
आज नगर पंचायत प्रांगण में जाएं तो कबाड़ ही कबाड़ दिखता है ऐसी न जाने कितने भ्रष्टाचार पूर्व अध्यक्ष द्वारा किया गया है उसकी संपूर्ण जांच होनी चाहिए इस की मांग शासन से की है|



