हेमू साय की रिपोर्ट:-
जगदलपुर। केन्द्रीय विद्यालय जगदलपुर परिसर में आज संकुल स्तरीय तीन दिवसीय चतुर्थ चरण/हीरक पंख शिविर-2025 का भव्य शुभारंभ ध्वजारोहण समारोह के साथ हुआ। प्रातः सभी विद्यार्थियों ने एकत्र होकर झंडा गीत का सामूहिक गायन किया और ध्वज को सलामी दी।
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सुधा परमार (जिला आयुक्त गाइड, SAGES, कन्या क्रमांक 2) उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में मीरा हिरवानी (जिला संगठन आयुक्त गाइड), दसरू राम यादव (जिला संगठन आयुक्त स्काउट) एवं जयप्रकाश पाठक (जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट एवं गाइड) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्कार्फ़ पहनाकर गरिमापूर्ण स्वागत किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत एवं स्वागत नृत्य ने कार्यक्रम में विशेष रंग भर दिया। शिविर का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि सुधा परमार (जिला आयुक्त गाइड, SAGES, कन्या क्रमांक 2) एवं विशिष्ट अतिथियों मीरा हिरवानी (जिला संगठन आयुक्त गाइड), दसरू राम यादव (जिला संगठन आयुक्त स्काउट) एवं जयप्रकाश पाठक (जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट एवं गाइड) द्वारा स्काउट एवं गाइड के जनक लार्ड बाइडन पॉवेल के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया ।
इस शिविर में केन्द्रीय विद्यालय जगदलपुर, केन्द्रीय विद्यालय बचेली, केन्द्रीय विद्यालय किरंदुल, एवं केन्द्रीय विद्यालय दंतेवाड़ा से कुल 32 कब्स एवं बुलबुल दलों ने अपने अनुरक्षक शिक्षकों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के सम्माननीय प्राचार्य श्री राजकुमार आसमानी द्वारा सम्मानित अतिथियों,राज्य के विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों से आए प्रशिक्षकों एवं कब्स एवं बुलबुल का स्वागत किया गया।
अतिथियों द्वारा दिए गए संबोधन में स्काउट एवं गाइड के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसके जीवन में उपयुक्तता पर प्रकाश डाला गया । शिविर के प्रथम दिवस में सभी प्रतिभागियों को बेसिक रूल्स एवं स्काउट-गाइड नियमावली की जानकारी दी गई। साथ ही, उन्हें अनुशासन, सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता से जुड़ी गतिविधियों के बारे में भी अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में केन्द्रीय विद्यालय जगदलपुर के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्काउट-गाइड प्रभारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। धन्यवाद ज्ञापन किशोर मनवानी द्वारा किया गया।



