हेमू साय की रिपोर्ट:-
जगदलपुर। ,बस्तर जिले के बस्तर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक यात्री बस और खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का चालक बुरी तरह से वाहन में ही फंस गया।
बस्तर जिले के बस्तर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक यात्री बस और खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे के वक्त बस का चालक बुरी तरह से वाहन में ही फंस गया। कई यात्री घायल हुए।
हादसे की सूचना मिलते ही बस्तर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का अस्पताल ले जाया गया। ताजा अपडेट है कि बस्तर थाना प्रभारी सुरेश जांगड़े ने बताया कि इस सड़क हादसे में बस चालक सतेंद्र सिंह 35 वर्ष निवासी दुर्ग व हेल्पर पुष्पा 20 वर्ष निवासी बीजापुर की मौत हो गई



