Oplus_16777216
ईश्वर प्रधान की रिपोर्ट
रतनपुर | रतनपुर में परधान समाज के नवयुवकों द्वारा रतनपुर इकाई स्तर का अतिमहत्वपूर्ण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, उक्त कार्यक्रम में परधान समाज के सम्माननीय वरिष्ठ जनों एवं कर्मठ जुझारू युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ जनों का स्वागत एवं सम्मान किया गया, तथा रतनपुर इकाई के नवनियुक्त युवा पदाधिकारियों को सम्माननीय वरिष्ठ जनों द्वारा सभी प्रधान युवा संगठन के सभी पदाधिकारी को शपथ दिलाया गया एवं सामाजिक कार्यभार संभालने के लिए समाज में आगे लाया गया जिससे समाज की विकास में वरिष्ठ एवं युवा मिलकर कार्य करने पर सहमति बना ।
एवं पीला चावल का तिलक लगाकर आशीर्वाद देते हुऐ समाज की नई दशा दिशा निर्धारित करने हेतु 3 वर्ष का कार्यकाल सौंपा गया ,तत्पश्चात नवगठित कार्यकारिणी द्वारा सपथ ग्रहण किया, साथ ही आदिवासी दिवस भव्य रूप से रतनपुर में ही मनाने के विचार को सभी युवाओं एवं वरिष्ठ जनों द्वारा सहमति प्राप्त हुआ,
चर्चा के ही दौरान समाज के कुछ पुराने 5 परंपराओं को बदलकर नये नियम लागू करने हेतु सभी की सहमति बनी , समाज की 5 पुराने परंपरा को बदलकर उसमें कुछ सुधार किया गया
नियम —
(1) किसी के घर में अगर किस की मृत्यु हो गई हो तो समाज के लोग शव के लिए जो कफ़न लाते है जो कि बाद में फेक दिया जाता है उसमें बदलाव कर कफ़न न देकर नेगचार के रूप में 50 या 100 रूपये परिवार के मुखिया को दिया जाए ताकि उस पैसे से दुखी परिवार पैसे का उपयोग कर पाए
(2)– समाज में पूजा अनुष्ठान को समाज के ही पुरोहित से ही पूजा पाठ करवाना
(3)आदिवासी दिवस एवं आदिवासी महापुरुष की जयंती को सभी आदिवासी सगा जन साथ में मिलकर मानना
(4)सामाजिक बैठक में प्रत्येक घर से एक व्यक्ति को बैठक में आना को अनिवार्य किया गया है ज्यादा से ज्यादा बैठक में शामिल होना
(5)समाज में जो भी 5 नए नियम बनाए गए है उसे सभी समाज के लोगों को पालन करने हेतु प्रेरित करना एवं जो भी नियम बनाए गए है उसे कठोरता से पालन करवाना
(6)प्रधान समाज के महिलाओं को समाज में साथ में लेकर समाज को एक नई दिशा देना
यही शुभकामनाओं सहित सफल पूर्वक कार्यक्रम समापन किया गया।
जय जोहार जोहार जय बुढ़ा देव के नारे के साथ कार्यक्रम की समापन किया गया।



