सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | नारायणपुर जिले में खनिज के अवैध खनन व परिवहन करते हुए खनिज विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, माइनिंग ऑफिसर दलेश्वर यदु के द्वारा अमले के साथ आकस्मिक कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर परिवहन करते हुए जप्त किए गए, मुरूम खनिज करलखा स्थित खदान से अवैध उत्खनन करके जा रहा था उसे पकड़ा गया,
जब्त वाहनों को कलेक्टर परिसर में रखा गया है, जब्त ट्रैक्टर वाहनों के मालिक का नाम विनोद कुमार अचाला एवं विक्रांत यदु वाहन क्रमांकCG19 bs 6926 और एक सोल्ड नई वाहन है, जिले में प्रशासन की लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है, दोनों जब्त वाहनों के ऊपर खनिज अधिनियम के अंतर्गत अर्थदंड की कार्रवाई की जाएगी|



