विनय साहू की रिपोर्ट :-
शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला लोरमी में दिनांक 02/08/25 को शिक्षक पालक बैठक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अभिभावक गण उपस्थित रहें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बच्चों के मानसिक विकास, कम समय में अच्छी तैयारी कैसे करें,बच्चों पर ज्यादा दबाव न बनाने,एवं बोर्ड परीक्षा के प्रति ईमानदारी एवं सजगता दिखाने तथा क्षेत्र में हो रही आपराधिक गतिविधियों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम उपरांत बच्चों को गणवेश वितरण अभिभावक श्री दुर्गेश श्रीवास द्वारा किया गया।
इस अवसर पर…प्राचार्य. शरद उपाध्याय, हॉस्टल अधीक्षिका रूबीना बानो, प्रधान पाठक संध्या चतुर्वेदी शिक्षक अमित गुप्ता , शिक्षिका रजनी राठौर , शिक्षिका युवन राजपूत , शिक्षक ब्रजेश शांडिल्य शिक्षक पुरुषोत्तम राजपूत एवं पालक गण उपस्थित रहे ।



