रोहित यादव की रिपोर्ट :-
कवर्धा| नगर के शासकीय महाविद्यालय कवर्धा में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वय सेवकों का एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर बी एस चौहान के निर्देशन में कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर राकेश चंदेल एवं कविता कन्नौजे के द्वारा स्वयं सेवकों को नए सत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रम तथा नियमित गतिविधियों के संबंध में उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें नए सत्र के आरंभ में पंजीयन तथा नियमित गतिविधि के माध्यम से की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में चर्चा हुई|
वृक्षारोपण ,स्वच्छता, रक्तदान, एवं महापुरुषों के जयंती मनाने तथा उनके आदर्शों पर चलकर कार्य करने पर बल दिया गया, महाविद्यालय के विभिन्न गतिविधियों में स्वयंसेवकों के द्वारा अपनी शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया ,दलनायक हिमांशु कौशिक तथा सभी स्वयंसेवक उपस्थित होकर कार्यशाला में उन्मुखीकरण कार्यक्रम में भाग लिया अन्य स्वयं सेवक लखन यादव ,सुनील जायसवाल,जियनलाल, दल नायिका सीमा कुर्रे, मधु कौशिक, सरस्वती साहू एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्रा उपस्थित हुए|



