जिला संवाददाता हरेंद्र विश्वकर्मा:-
कवर्धा, (तारीख) — महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को कमजोर किए जाने और मजदूरों के हक छीने जाने के विरोध में आज कवर्धा में कांग्रेस पार्टी द्वारा मनरेगा बचाओ आंदोलन के तहत जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने किया।
इस दौरान सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मनरेगा मजदूरों ने एकजुट होकर प्रशासनिक वेरीगेट को तोड़ा और भाजपा सरकार के खिलाफ उग्र नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि भाजपा सरकार मनरेगा की राशि रोककर ग्रामीण गरीबों और मजदूरों को बेरोजगारी व भुखमरी की ओर धकेल रही है।
प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मनरेगा गरीबों के लिए जीवनरेखा है, लेकिन भाजपा सरकार जानबूझकर इसे खत्म करने की साजिश कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मनरेगा मजदूरों का बकाया भुगतान शीघ्र नहीं किया गया और योजना को पूरी तरह लागू नहीं किया गया, तो कांग्रेस पार्टी राज्यव्यापी आंदोलन को और तेज करेगी।
प्रदर्शन के दौरान प्रशासन और पुलिस बल की भारी तैनाती रही। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक मजदूरों को उनका अधिकार नहीं मिल जाता।



