सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
135 बटालियन बीएसएफ के सीओबी कच्चापाल द्वारा सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर 135 बटालियन बीएसएफ के सुभाष चंद्र मुवाल, ए सी ,कंपनी कमांडर , सीओबी कच्चापाल ,एसआई केशव,( VIG) एसएचक्यू बीएसएफ रायपुर, एएसआई प्रीतम मंडावी, सीजीपी और ग्राम कच्चापाल की सरपंच राजमा नुरेती उपस्थित थे।
सिविक एक्शन कार्यक्रम के दौरान, रामकृष्ण मिशन आश्रम एवं आंगनवाड़ी कच्चापाल और टोके आंगनवाड़ी के छात्रों को स्कूली सामग्री वितरित की गई।
कच्चापाल,टोके और मुसर के ग्रामीणों को प्लास्टिक की सामग्री, स्प्रे मशीन, रेडियो, पानी के कैंपर, स्ट्रीट लाइट, लुंगी, चादर, स्लीपर, कुल्हाड़ी, फावड़ा, लोहा और बर्तन वितरित किए गए।



