
संवाददाता ईश्वर प्रधान रिपोर्ट—
रतनपुर | रतनपुर तहसील में सुविधाओं की कमी का मामला सामने आया है। यहां पर शुद्ध पानी की व्यवस्था नहीं है, और जो पानी उपलब्ध है वह भी पर्याप्त नहीं है। तहसील परिसर में एक फ्रीजर तो है, लेकिन उसमें पैक रखा हुआ है, जो आम जनता के लिए उपलब्ध नहीं है।

पेशाब घर और लैट्रिन बाथरूम की कमी
तहसील परिसर में पेशाब घर और लैट्रिन बाथरूम की व्यवस्था नहीं है। यहां पर हजारों की संख्या में लोग आते हैं, सबसे ज्यादा महिलाएं को हो रही दिक्कत लेकिन उन्हें मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।

प्रशासनिक अधिकारियों से सवाल
अनूप कुमार चौरसिया जी ने रतनपुर ने प्रशासनिक अधिकारियों से सवाल किया है कि जहां पर पब्लिक प्लेस है, वहां पर लैट्रिन बाथरूम और पीने के पानी की व्यवस्था क्यों नहीं की गई है। पानी का छोटा सा घड़ा रख देने से हजारों लोगों की प्यास नहीं बुझ सकती है क्योंकि यह सैकड़ों लोग रोज आते है
समस्या का समाधान
अब देखना यह है कि प्रशासनिक अधिकारी इस समस्या का समाधान कैसे करते हैं। तहसील परिसर में सुविधाओं की कमी को दूर करने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे। हमें उम्मीद है कि प्रशासन जल्द ही इस समस्या का समाधान करेगा और तहसील परिसर में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।



