
अमित दुबे की रिपोर्ट :-
रतनपुर (भरारी)। रतनपुर थाना क्षेत्र में नए थानेदार की तैनाती के कुछ ही दिनों बाद दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है। भरारी निवासी रामनारायण ताम्रकार शनिवार दोपहर लगभग 3 से 4 बजे के बीच भारतीय स्टेट बैंक, लखराम शाखा से 50,000 रुपये की नकदी निकालकर अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में ही बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उनसे नकदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।
वारदात का घटनाक्रम
जानकारी के अनुसार, जब रामनारायण सरवनदेवरी स्थित देशी शराब दुकान के पास पहुंचे, तभी बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने उन्हें रुकवाया। जैसे ही उन्होंने गाड़ी की रफ्तार धीमी की, बाइक सवार अपराधियों ने उनके वाहन के हैंडल पर रखा बैग झपट लिया और तेज रफ्तार से फरार हो गए।
अचानक हुई इस घटना से पीड़ित हक्का-बक्का रह गए और उन्होंने तत्काल इसकी सूचना रतनपुर थाना पुलिस को दी।

पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आसपास मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की। साथ ही, इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में यह संदेह जताया जा रहा है कि बदमाश संभवतः बैंक से ही पीड़ित का पीछा कर रहे थे, या फिर मौके का फायदा उठाकर उन्होंने वारदात को अंजाम दिया।
इलाके में दहशत का माहौल
दिनदहाड़े हुई इस लूट ने क्षेत्र के लोगों में गहरी चिंता और असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है। नागरिकों का कहना है कि नए थानेदार की नियुक्ति के बाद ही इस तरह की बड़ी घटना होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है।
पुलिस का दावा
पुलिस ने आश्वासन दिया है कि बदमाशों की पहचान जल्द कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी हुई l



