याद राम साहू की रिपोर्ट:-
अर्जुन्दा। देश के द्वितीय राष्ट्रपति भारत रत्न से सम्मानित डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मजयंती पर आयोजित किए जाने वाले शिक्षक दिवस पर आर्दश ग्राम हडगहन प्राथमिक शाला परिषद में राष्ट्रीय मानवाधिकार टीम में द्वारा शिक्षा दिवस एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में राजेश्वर प्रसाद सिन्हा पूर्व माध्यमिक शाला प्रधान पाठक , पुनीत सेन प्रदेश अध्यक्ष मिडिया प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन , वशिष्ठ अतिथि रुप में परमानंद साहू प्राथमिक शाला प्रधान पाठक, सेव नियुक्त राजेश कुमार यादव जी, विशेष अतिथि रुप में गीता देवांगन प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, सेव नियुक्त शिक्षकाए मैडम जी , धंनजय देवांगन प्रदेश अध्यक्ष आर टी आई प्रकोष्ठ,रक्षा रामटेके जिला सचिव एवं आदि शामिल हुए।

मुख्य अतिथि सिन्हा जी ने कहा कि शिक्षा दिवस को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक समाज में गुरु स्वरूप होते हैं जिनका योगदान सदैव सम्मणीय रहता है । उन्होंने देश के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के में जीवन वृत्त को उल्लेख करते हुए कहा जी शिक्षक का स्वरूप दीपक की तरह होता है जो अपने ज्ञान, परिश्रम और संस्कारों से विद्यार्थिंयों के जीवन को आलोकित करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि डिजिटल युग में भी शिक्षक का स्थान सर्वोपरि है और शिक्षक जितना उत्कृष्ट कार्य करेंगे समाज को उतने ही बेहतर विद्यार्थी मिलेगें।
शिक्षा ही एक छात्र को भविष्य के सपने संजोने का अवसर देता है। इस कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। समारोह में नशा मुक्ति के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अतिथियों ने शिक्षकों का सम्मान कर इस गरिमामयों कार्यक्रम को शोभा बधाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व शिक्षकगन उपस्थित रहें



