बुलंद टाइम्स बालोद से याद राम साहू की रिपोर्ट:-
गुण्डरदेही |गुण्डरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक कुंवर सिंह निषाद जी, संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा शामिल होकर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को पुष्पांजलि अर्पित किए।

इस दौरान विधायक ने कहा कि जिला के शिक्षकों को सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जिनके समर्पण और प्रतिबद्धता ने शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।आज शिक्षक दिवस पर मैं अपने समस्त गुरुजनों और क्षेत्र के उन सभी शिक्षकों को हृदय से नमन करता हूँ, जिन्होंने मुझे और इस समाज को आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया।शिक्षक सिर्फ पाठ नहीं पढ़ाते, बल्कि पीढ़ियाँ गढ़ते हैं।उनका ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता|

इस समारोह में तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर जी अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद, राकेश यादव, दिव्या उमेश मिश्रा कलेक्टर, धीरज उपाध्याय , आंचल साहू जी, सागर साहू , शिक्षा विभाग के अधिकारी गण सहित सम्मान प्राप्त करने वाले समस्त शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।



